केरल में छत्तीसगढ़ के मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, बांग्लादेशी समझकर किया गया हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox

छत्तीसगढ़/केरल। केरल के पल्लकड़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मजदूर की बांग्लादेशी होने के संदेह में बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस हमले में मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सक्ती जिले के करही गांव निवासी रामनारायण बघेल (31) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक रामनारायण 13 दिसंबर को रोज़गार की तलाश में केरल गया था और काम ढूंढ रहा था। 17 दिसंबर को पल्लकड़ जिले के वालैयार थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया और बांग्लादेशी नागरिक होने का आरोप लगाते हुए हाथ-मुक्कों से जमकर पिटाई की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि मौके पर ही रामनारायण की हालत गंभीर हो गई। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर वालैयार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रामनारायण के शरीर पर 80 से ज्यादा चोटों के निशान पाए गए। डॉक्टरों के अनुसार असहनीय दर्द और गंभीर आंतरिक चोटों के चलते उसकी मौत हुई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अट्टापल्लम गांव के रहने वाले पांच आरोपियों मुरली, प्रसाद, अनु, बिपिन और आनंदन को गिरफ्तार कर लिया है। सभी से पूछताछ जारी है। इस घटना ने प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Santosh Kumar Jun 28, 2026 0 251
Santosh Kumar Jun 29, 2026 0 223
Santosh Kumar Jun 26, 2026 0 218
Santosh Kumar Jun 27, 2026 0 210
Santosh Kumar Jun 26, 2026 0 195
Suvankar Roy Aug 10, 2023 0 3619
Suvankar Roy Jul 25, 2023 0 3322
Suvankar Roy Jun 21, 2023 0 2697
Suvankar Roy Jan 3, 2023 0 2806
Suvankar Roy Dec 26, 2022 0 1473
Suvankar Roy Mar 8, 2022 0 252
छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश 70 लाख रुपये की गांजा तस्करी
Suvankar Roy Feb 20, 2024 0 1128
Santosh Kumar May 28, 2026 0 281
Suvankar Roy Oct 21, 2025 0 510