निधन- श्रीमती शुभ्रा चक्रवर्ती

भिलाई। हाउसिंग बोर्ड निवासी पूर्व शिक्षिका श्रीमती शुभ्रा चक्रवर्ती (65 वर्ष) का 6 अक्टूबर की शाम निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार 7 अक्टूबर दोपहर 12 बजे उनके निवास स्थान से रामनगर मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी। वे हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी के अध्यक्ष काजल चक्रवर्ती की पत्नी, डॉ. प्रिथा चक्रवर्ती और श्रुति चक्रवर्ती की मां थी।
