भिलाई नगर कालीबाड़ी में गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा, 64वीं शारदीय दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू

सेक्टर-6 में बैठक कर पूजा समिति का गठन, धार्मिक अनुष्ठानों से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भीड़ प्रबंधन तक तय हुई जिम्मेदारियां

भिलाई नगर कालीबाड़ी में गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा, 64वीं शारदीय दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू

भिलाई। सेक्टर-6 स्थित भिलाई नगर कालीबाड़ी के प्रांगण में आगामी 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष भिलाई नगर कालीबाड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव का 64वां वर्ष मनाया जाएगा। ऐतिहासिक आयोजन को श्रद्धा, भक्ति, बंगाली संस्कृति, परंपरा और हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 64वें वर्ष के इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए सभी सदस्य सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न दायित्व निर्धारित करते हुए दुर्गा पूजा संचालन एवं पूजा समिति का गठन किया गया।

डॉ. दीप चटर्जी बने संयोजक, अभिजीत गोस्वामी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

नवनिर्मित समिति में संयोजक डॉ. दीप चटर्जी, सह संयोजक सुमित कुमार घोषाल, अध्यक्ष अभिजीत गोस्वामी तथा उपाध्यक्ष के रूप में देवव्रत कर, विश्वजीत दास, प्रकाश राय, जयन्त बैनर्जी राजा और अभिजीत विश्वास को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महासचिव तपन दास, सहसचिव अजय मिश्रा, सौरभ मिश्रा, सौरभ दत्ता और श्रीमती रूपाली पालित, कोषाध्यक्ष सत्यजीत दास तथा सह-कोषाध्यक्ष धीमान गोस्वामी बनाए गए हैं।

पूजा से लेकर संस्कृति तक अलग-अलग समितियां

पूजा व्यवस्था की जिम्मेदारी श्रीमती मौसमी राय, श्रीमती अरुणा भट्टाचार्य और एस.एन. मन्ना को दी गई है। पूजा व्यवस्था के सहप्रभारी के रूप में श्रीमती मोनिदीपा घोष, श्रीमती छाया दास, श्रीमती कृष्णा सिन्हा, श्रीमती काजल चौधरी, श्रीमती मिताली दासगुप्ता और श्रीमती ममता सरकार को शामिल किया गया है। कल्चर प्रभारी श्रीमती बॉबी दास तथा सह-प्रभारी श्रीमती बनाली बसु होंगी। भोग एवं प्रसाद व्यवस्था की जिम्मेदारी देवव्रत कर, सौरभ दत्ता, समीर घोषाल, अभिनव नंदी, सुमन कर्मकार, सपन चौधरी, शान्तनु डे, पलास बसु, राहुल बसु, सोमदीप नन्दी और अतुल सरकार को सौंपी गई है।

मीडिया, स्वागत और अतिथि सत्कार की भी जिम्मेदारी तय

मीडिया एवं स्वागत व्यवस्था के लिए सुमन शील, श्रीमती मुनमुन चटर्जी, श्रीमती सोमा देव और श्रीमती रत्ना घोषाल को जिम्मेदारी दी गई है। सलाहकार के रूप में सपन घटक, मानस बैनर्जी, तरुण भट्टाचार्य, जयन्त बागची, साकेत चंद्राकर और सत्यजीत पंडा शामिल हैं। वहीं संरक्षक के रूप में अमिताभ सरकार, श्रीमती संगीता शाह, दीपक बैनर्जी, रतन दासगुप्ता, सुरजीत दत्ता, संजय सेन और सुप्रभात पाल को जिम्मेदारी दी गई है।

व्यवस्था में नहीं रहेगी कोई कमी

बैठक में पूजा एवं धार्मिक व्यवस्था, भोग-प्रसाद वितरण, मंच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वागत एवं अतिथि सत्कार, अनुशासन एवं भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, स्वच्छता एवं परिसर व्यवस्था, वित्त एवं लेखा, प्रचार-प्रसार एवं मीडिया, तकनीकी व्यवस्था, स्वयंसेवक, शौचालय व्यवस्था, महिला व्यवस्था तथा अतिथि एवं विशेष आमंत्रण समिति समेत विभिन्न समितियों का गठन किया गया। प्रत्येक समिति के लिए एक प्रभारी तथा दो से पांच सह-प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी प्रभारी प्रतिदिन की व्यवस्था और गतिविधियों की जानकारी मुख्य संचालन समिति को देंगे, ताकि आयोजन के दौरान सामने आने वाली किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके।

आस्था के साथ संस्कृति और एकता का पर्व

नवनिर्मित समिति के सदस्यों ने कहा कि 64वां दुर्गा पूजा उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, बंगाली संस्कृति, परंपरा, सामाजिक सहभागिता और एकता का पर्व है। सामूहिक प्रयासों के माध्यम से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक पूरे आयोजन को भव्य, गरिमामय और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने का प्रयास किया जाएगा।