मेडिकल स्टोर्स पर औषधि प्रशासन की जांच, अनवी मेडिकल में फार्मासिस्ट गैरहाजिर; रिकॉर्ड नहीं मिलने पर कार्रवाई

श्री वेदिका मेडिकल और मां हरसिद्धि मेडिकोज को भी कारण बताओ नोटिस

मेडिकल स्टोर्स पर औषधि प्रशासन की जांच, अनवी मेडिकल में फार्मासिस्ट गैरहाजिर; रिकॉर्ड नहीं मिलने पर कार्रवाई

दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में मेडिकल स्टोर्स के निरीक्षण की कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीम ने 30 सितंबर को तीन और 1 अक्टूबर को पांच मेडिकल फर्मों का निरीक्षण किया। अधिकांश प्रतिष्ठान नियमानुसार संचालित पाए गए, जबकि एक मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति और विक्रय रिकॉर्ड का संधारण नहीं किए जाने का मामला सामने आया है।

30 सितंबर को मेसर्स शिवबाबा मेडिकल स्टोर्स, शंकर नगर, मेसर्स सांई सर्जिकल, ओम परिसर और मेसर्स विजय मेडिकल एंड स्कीन केयर, स्टेशन रोड का निरीक्षण किया गया। विभाग के अनुसार तीनों प्रतिष्ठान नियमानुसार संचालित पाए गए। वहीं 1 अक्टूबर को मेसर्स भारती मेडिकल, स्मृति नगर, मेसर्स देवांशी मेडिकल, सिकोला, मेसर्स अनवी मेडिकल, शांति नगर, मेसर्स आयुष मेडिकल, अंजोरा और मेसर्स धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, अंजोरा का निरीक्षण किया गया। इनमें मेसर्स अनवी मेडिकल स्टोर्स, शांति नगर में फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाया गया। साथ ही विक्रय रिकॉर्ड का नियमानुसार संधारण नहीं किया गया था। विभाग द्वारा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमावली, 1945 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 29 सितंबर को निरीक्षण किए गए मेसर्स श्री वेदिका मेडिकल स्टोर्स, कुम्हारी में शेड्यूल एच-1 औषधियों के विक्रय रिकॉर्ड का नियमानुसार संधारण नहीं पाए जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह 23 सितंबर को निरीक्षण किए गए मेसर्स मां हरसिद्धि मेडिकोज, दुर्ग में कुछ नार्कोटिक औषधियों के विक्रय रिकॉर्ड का नियमानुसार संधारण नहीं पाए जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र प्रस्तावित किया गया है।

फार्मेसी कॉलेज में नशा उन्मूलन और एंटीमाइक्रोबियल रजिस्टेंस पर जागरूकता

सहायक औषधि नियंत्रक संजय सिंह झडेकार ने 1 अक्टूबर को अपोलो कॉलेज ऑफ फार्मेसी, अंजोरा में विद्यार्थियों को एंटीमाइक्रोबियल रजिस्टेंस और शासन द्वारा संचालित नशा उन्मूलन अभियान के संबंध में व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और जागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई गई।