स्टेशन चौक कुम्हारी में फर्सा लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर दबोचा, कब्जे से धारदार हथियार बरामद; आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

स्टेशन चौक कुम्हारी में फर्सा लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

कुम्हारी। स्टेशन चौक पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने के मामले में कुम्हारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार फर्सा बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2026 को थाना कुम्हारी को सूचना मिली थी कि स्टेशन चौक के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को लहराकर डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ और मौके की कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे में धारदार हथियार पाया गया। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 299/26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी रिजावन अहमद, निवासी डीएमसी तालाब पार, कुम्हारी, जिला दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए माननीय न्यायालय भिलाई-03 के समक्ष प्रस्तुत किया।