मिलाई रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत, पहचान के लिए GRP ने मांगी मदद

मिलाई रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत, पहचान के लिए GRP ने मांगी मदद

भिलाई। मिलाई रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मामला 28 मार्च 2026 का है, जहां प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास सिग्नल के समीप रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिला।

जानकारी के मुताबिक, स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान शव को कब्जे में लेकर सुपेला अस्पताल के मरचुरी में सुरक्षित रखवाया गया। इस मामले में जीआरपी थाना मिलाई में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। उसका रंग गोरा, कद लगभग 5 फीट 3 इंच और शरीर इकहरा है। युवक ने काले-सफेद रंग की शर्ट और आसमानी नीले रंग की जींस पहन रखी थी। एक हाथ से वह दिव्यांग भी बताया जा रहा है।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस युवक के बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल मिलाई रेलवे पुलिस से संपर्क करें, ताकि परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।