होली से पहले दुर्ग पुलिस की सख्ती, 68 गुंडा व निगरानी बदमाश तलब, फिंगरप्रिंट दर्ज







दुर्ग। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दुर्ग पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। भिलाई नगर और छावनी अनुविभाग क्षेत्र के कुल 68 गुंडा और निगरानी बदमाशों को कंट्रोल रूम सेक्टर-06 में तलब कर कड़ी समझाइश दी गई।

पुलिस ने सभी व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट दर्ज कर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की। स्पष्ट चेतावनी दी गई कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि, नशा सेवन या बिक्री, मारपीट, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने पर तत्काल कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं के तहत बाउंड ओवर की कार्रवाई भी की जाएगी।
त्योहार के मद्देनजर शहर में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस का साफ संदेश है, होली खुशियों का त्योहार है, इसे शांति और सौहार्द के साथ ही मनाया जाए।