कल भिलाई के कई क्षेत्रों में नहीं खुलेगा नल

भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत नवनिर्मित केम्प-2 उच्च स्तरीय जलागार के राइजिंग पाइप लाइन से इंटर कनेक्शन का कार्य 18 फरवरी को सुबह 9 बजे से प्रारंभ किया जायेगा। इस कार्य में 24 घंटे का समय लगने की संभावना है।

जिसके कारण 18 फरवरी को सुबह चंद्रा मौर्या, मदर टेरेसा नगर, वैशाली नगर, कोहका मंगल बाजार, हाउसिंग बोर्ड में जलप्रदाय आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। 19 फरवरी को शाम तक सभी जगह पानी सप्लाई किया जायेगा। नगर निगम प्रशासन प्रभावित क्षेत्र के निवासियों से अपील करता है कि कृपया अपनी आवश्यकतानुसार जल का संचय पहले से कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके। संधारण कार्य का उद्देश्य भविष्य में जलापूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

