बच्चों के आपसी विवाद में बवाल, दुर्ग नगर निगम के सभापति को मारने की धमकी, FIR दर्ज कराने देर रात तक डटे रहे समर्थक

बच्चों के आपसी विवाद में बवाल, दुर्ग नगर निगम के सभापति को मारने की धमकी, FIR दर्ज कराने देर रात तक डटे रहे समर्थक

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के सभामित श्याम शर्मा के साथ झूमाझटकी और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि बच्चों के आपसी विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। अपराध दर्ज कराने सभापति श्याम शर्मा के साथ उनके समर्थक देर रात तक डटे रहे। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार निगम सभापति को जान से मारने की धमकी मिली है। इतनी ही नहीं उनकी कार को रौंदने की भी कोशिश की गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। समर्थकों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद नगर निगम दुर्ग के करीब 10 पार्षद सभापति श्याम शर्मा के साथ पुलगांव थाना पहुँचे। घटना घर के बाहर खड़ी दो पहिया वाहन को लेकर हुए विवाद के बाद हुई है, जिसमें अधिवक्ता नीरज चौबे पर आरोप लगाया गया है। वहीं सभापति श्याम शर्मा और उनके समर्थकों ने देर रात तक थाने में आरोपी के खिलाफ FIR करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।