अवैध शराब के साथ 42 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 28 पाव देशी शराब जब्त

शीतला तालाब धराशा रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 2,240 रुपये की शराब बरामद, आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल।

अवैध शराब के साथ 42 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 28 पाव देशी शराब जब्त

अंडा। दुर्ग जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना अंडा पुलिस ने ग्राम अंडा में अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन कर बिक्री के लिए ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सुपर 36 ब्रांड की 28 पाव देशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 5.040 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 2,240 रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को थाना अंडा की टीम टाउन पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अंडा स्थित शीतला तालाब धराशा रोड पर एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों और स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रमोद निर्मलकर (42 वर्ष), निवासी शांति नगर, ग्राम अंडा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 28 पाव देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया गया।