80वें स्वतंत्रता दिवस पर भिलाई में गूंजा देशभक्ति का जज्बा

मौर्या कुशवाहा समाज, भिलाई बंगाली समाज और हुडको कालीबाड़ी में हुआ ध्वजारोहण

80वें स्वतंत्रता दिवस पर भिलाई में गूंजा देशभक्ति का जज्बा

भिलाई। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शहर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और संगठनों ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश के प्रति एकजुटता का संदेश दिया।

न्यू खुर्सीपार स्थित सम्राट अशोक चौक में मौर्या कुशवाहा समाज की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जत्था सिंह ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष रामानंद मौर्या, काशीनाथ सिंह, महेंद्र सिंह, अजय मौर्या, हरेराम सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

इसी तरह सेक्टर-7 स्थित सामाजिक भवन में भिलाई बंगाली समाज की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। यहां अध्यक्ष सुप्रभात पाल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डी.के. दत्ता, संरक्षक मानव सेन सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

वहीं हुडको स्थित कालीबाड़ी मंदिर परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। यहां ध्वजारोहण के दौरान श्यामल रॉय, रूपक दत्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।