पिस्टल से लोगों को डराने वाले दुर्ग के तीन युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

पिस्टल से लोगों को डराने वाले दुर्ग के तीन युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

भिलाई। पिस्टल लहराकर सुमित बाजार के पास, स्टेशन रोड क्षेत्र में lलोगों को डराने वाले तीन युवकों को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए एक नकली पिस्टल जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें तीन लोगों द्वारा वाहन में बैठकर नकली पिस्टल लहराते हुए लोगों को डराने का काम किया जा रहा था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित वीडियो काे संज्ञान में लेते हुए थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई।

जांच में पाया गया कि आरोपियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर वाहन से उतरकर नकली पिस्टल के माध्यम से लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास किया गया तथा उक्त वीडियो को इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया गया। पुलिस ने जांच के बाद जयदीप कांडा उम्र 36 वर्ष, निवासी संतरा बाड़ी तरुण टॉकीज के पास दुर्ग, गगनप्रीत सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी सुमित बाजार के बाजू वाली गली पोलसाय पारा दुर्ग और पवनदीप सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी गुरु नानक नगर चीखली को गिरफ्तार किया।