शादी का झांसा देकर दो युवतियों से दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पहला मामला चौकी दोकड़ा क्षेत्र का है। यहां 18 वर्षीय युवती रक्षा बंधन पर अपनी बुआ के साथ रिश्तेदार के घर आई थी। रात में उसी घर का युवक शिवा चौहान उसके कमरे में घुस आया और जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने दो दिन तक पीड़िता को घर में बंधक बनाकर रखा। तीसरे दिन युवती ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन कर बुलाया। परिजनों ने उसे छुड़ाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शिवा चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दूसरा मामला दुलदुला क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि 2021 में पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान राम प्रसाद सिंह से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हुई और बच्चे को जन्म दिया, लेकिन आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर युवती ने दुलदुला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी राम प्रसाद सिंह को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।