वर्षा ऋतु पर काव्य गोष्ठी सम्पन्न, 60 से अधिक कवियों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुति

वर्षा ऋतु पर काव्य गोष्ठी सम्पन्न, 60 से अधिक कवियों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुति

रायपुर। साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने वाली संस्था "वक्ता मंच" की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन 27 जुलाई की संध्या वृंदावन सभागृह में किया गया। इस आयोजन में प्रदेशभर से 60 से अधिक कवियों ने शिरकत की और "वर्षा ऋतु" विषय पर अपनी रचनाओं की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप जोशी रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. चंद्रकला त्रिपाठी ने की। मंच पर विशेष अतिथि के रूप में यतीश श्रीवास्तव, टी.के. भोई, लतिका भावे, डॉ. महेन्द्र ठाकुर और वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार धर द्विवेदी उपस्थित थे। गोष्ठी की एक विशेष आकर्षण रही बाल कवयित्रियों की प्रस्तुति, जिसमें दुर्ग की आद्या प्रियदर्शिनी बिनोये और रायपुर की दिव्यांका पुरोहित ने अपनी सशक्त और संवेदनशील कविताओं से सभी का मन मोह लिया। दोनों बाल प्रतिभाओं का मंच पर सम्मान भी किया गया।

इसके साथ ही, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार धर द्विवेदी को ‘नई दुनिया’ समाचार पत्र में उप संपादक पद से सेवानिवृत्ति के अवसर पर विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया। इस सम्मान ने आयोजन को एक भावुक और प्रेरणादायक स्वरूप दिया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष राजेश पराते ने प्रभावशाली अंदाज में किया, जबकि संयोजन का उत्तरदायित्व शुभम साहू ने निभाया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की संरक्षिका ज्योति शुक्ला के स्वागत भाषण से हुई। देर रात तक चली इस काव्य संध्या में वर्षा की बूंदों की तरह कविता की पंक्तियाँ भी हृदयों पर गिरती रहीं और वातावरण को रस से सराबोर करती रहीं।

काव्य गोष्ठी में प्रदीप जोशी, राजकुमार धर द्विवेदी, यतीश श्रीवास्तव, डॉ महेंद्र ठाकुर, टी के भोई,डॉ कमल वर्मा, मधु तिवारी, रामचंद्र श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, ऋषि कुमार साव, अमिताभ कुमार दीवान, शिवानी मैत्रा, चेतन भारती, लतिका भावे, राजेंद्र रायपुरी, भूपेंद्र कुमार शर्मा, मन्नूलाल यदु, जागृति मिश्रा, तुलसी साहू, वीरेंद्र शर्मा ' अनुज ' , सुषमा पटेल, जितेंद्र कुमार वर्मा ' वैद्य ', राहुल साहू, बिनॉय आद्या, मुकुंद शिलेदार, ईश्वर साहू बंधी, नीता गुप्ता, आरव शुक्ला, योगेश्वर सिंह राठौर, प्रतीक कश्यप, विवेक भट्ट, अनिल राय, अदिति तिवारी,  कमल सूर्यवंशी, सुषमा बग्गा, रवि कुमार देवांगन, दिव्यांका पुरोहित, गोविंद धनगर, किरणलता वैद्य, इंद्रदेव यदु, रुनाली चक्रवर्ती, चंद्रकला त्रिपाठी,  तामेश्वर साहू, सत्येंद्र तिवारी सकुति, मोहन कुमार निषाद, बलजीत कौर सब्र, सूरज प्रकाश, राकेश निषाद, कुमार जगदलवी, डॉ गोपा शर्मा, मिनेश कुमार साहू, कमलेश अग्रवाल , डॉक्टर चंद जैन अंकुर, अश्वनी विश्वकर्मा सहित 60 से अधिक कवियों ने प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरी l वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू द्वारा प्रस्तुत आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।