खड़ी गाड़ी से 35 हजार का कॉपर केबल चोरी, आरोपी गिरफ्तार

स्मृतिनगर पुलिस ने चोरी गया केबल वायर किया बरामद, 22 वर्षीय अजय साहू को न्यायालय में किया पेश

खड़ी गाड़ी से 35 हजार का कॉपर केबल चोरी, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। खड़ी गाड़ी में रखे कॉपर युक्त केबल वायर को काटकर चोरी करने के मामले में स्मृतिनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 35 हजार रुपये कीमत का चोरी गया केबल वायर बरामद कर जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय साहू (22 वर्ष), निवासी गौतम नगर, सुपेला के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सुधांशु शाह (37 वर्ष), निवासी परिया पारा, जुनवानी ने 25 अक्टूबर 2026 को चौकी स्मृतिनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसी दिन सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी खड़ी गाड़ी में रखे कॉपर युक्त केबल वायर को काटकर चोरी कर लिया। चोरी गए केबल की कीमत लगभग 35 हजार रुपये बताई गई। शिकायत के आधार पर थाना सुपेला, चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 1615/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की जांच के लिए पुलिस ने टीम गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में आरोपी की तलाश की। विवेचना के दौरान संदेही अजय साहू से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने चोरी गया कॉपर युक्त केबल वायर बरामद कर जप्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी अजय साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।