स्मृतिनगर मार्केट से एक्टिवा चोरी, 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने ₹20 हजार कीमत का चोरी गया वाहन किया बरामद, आरोपी को न्यायालय में किया पेश

स्मृतिनगर मार्केट से एक्टिवा चोरी, 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। स्मृतिनगर मार्केट से होंडा एक्टिवा चोरी के मामले में स्मृतिनगर पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की सफेद रंग की होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 07 B 9782 बरामद की है। बरामद वाहन की अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, स्टील कॉलोनी, स्मृतिनगर निवासी रीना कौरा ने 11 दिसंबर 2025 को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थिया ने बताया कि 6 दिसंबर 2025 को शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच स्मृतिनगर मार्केट से उसकी पुरानी सफेद रंग की होंडा एक्टिवा अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। शिकायत के आधार पर थाना सुपेला की चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 1485/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपी की पतासाजी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान संदेही सिद्धू सोना, निवासी नेहरू नगर स्थित आईएचएसडीपी अटल आवास, से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने वाहन चोरी की वारदात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा बरामद कर जप्त की। आरोपी सिद्धू सोना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।