दुर्ग में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म केस: एक और आरोपी गिरफ्तार, 62 वर्षीय गोविंद सिंह नागवंशी पकड़ा गया

दुर्ग में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म केस: एक और आरोपी गिरफ्तार, 62 वर्षीय गोविंद सिंह नागवंशी पकड़ा गया

दुर्ग। नाबालिग पीड़िता से जुड़े दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में दुर्ग पुलिस को एक और सफलता मिली है। महिला थाना दुर्ग की टीम ने प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विवेचना और तलाश लगातार जारी है।

पुलिस के मुताबिक, मामला वर्ष 2018 से 11 अक्टूबर 2025 के बीच घटित घटनाक्रम से संबंधित है। नाबालिग पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म तथा सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत पर महिला थाना दुर्ग में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस को एक अन्य व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध मिली, जिसके बाद साक्ष्यों के आधार पर उसकी संलिप्तता प्रमाणित होने पर उसे चिन्हित किया गया।

इसके बाद आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई और फिर विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

गोविंद सिंह नागवंशी (62 वर्ष)

निवासी: चौकड़िया पारा, वार्ड क्रमांक 35, जिला राजनांदगांव

जप्त सामग्री

पुलिस ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्य जांचाधीन हैं और विवेचना जारी है।