सुबह 6 बजे से कार्रवाई: सुपेला संडे मार्केट में अतिक्रमण हटाकर सड़क पूरी तरह खाली

सुबह 6 बजे से कार्रवाई: सुपेला संडे मार्केट में अतिक्रमण हटाकर सड़क पूरी तरह खाली

भिलाई। सुपेला क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की संयुक्त कार्रवाई विगत तीन सप्ताह से लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार 01 फरवरी 2026 को प्रातः घड़ी चौक, सुपेला से गदा चौक, सुपेला तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु पुलिस एवं नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह 06:00 बजे से संडे मार्केट, सुपेला क्षेत्र में नगर निगम टीम के साथ पुलिस बल ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद मार्ग को पूर्णतः क्लियर कर दिया गया है। प्रशासन ने बताया कि पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है तथा यातायात व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

इस अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के नेतृत्व में थाना सुपेला, थाना वैशाली नगर, थाना भिलाई भट्टी के अधिकारी-कर्मचारी तथा नगर पालिक निगम भिलाई के राजस्व निरीक्षक एवं निगम अमले की सक्रिय और समन्वित भूमिका रही।