गांधी बलिदान दिवस पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ आक्रामक विरोध, मनरेगा कटौती और धान खरीदी अनियमितताओं पर जताई नाराजगी

भिलाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-4, भिलाई शहर जिला के तत्वावधान में सेक्टर-6 में श्रद्धांजलि एवं विरोध बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

यह बैठक भिलाई नगर विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र यादव तथा भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के मार्गदर्शन में और ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दत्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के बलिदान दिवस को गरीब, मजदूर और किसान के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के रूप में मनाते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।

कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा मजदूर योजना में कटौती, योजना का नाम बदलकर मूल उद्देश्य कमजोर करने की कोशिश तथा प्रदेश में धान खरीदी में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कड़ी निंदा की।
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि सरकार गांधी जी के नाम पर केवल औपचारिकता निभा रही है, जबकि उनकी विचारधारा के विपरीत गरीबों का अधिकार छीना जा रहा है और किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर हमला जारी रहा तो पार्टी सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन करेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दत्ता, पूर्व महापौर नीता लोधी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जी. याकूब, पार्षद सेवन ठाकुर, कलाम खान, मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा, राकेश ठाकुर, सतीश कुशवाहा, हबीब, बम सिंह, सतनारायण गुप्ता, डीप सिंह, आकाश हैंडे, रामा राव, सत्येंद्र गुप्ता, रमाशंकर तिवारी, रंजीत, रामायण सिंह, विकास सिंह केसरिया, आशीष सहारे, एस.जे. कुरैशी, रामशरण चंद्राकर, दौउ लाल चंद्राकर, गोलू, युवराज डरसेण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
