सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल

रायगढ़। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल है। मामला  खरसिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सूती गांव का रहने वाला बुद्धेश्वर सिदार 35 साल व रूपेश सिदार बाइक पर सवार होकर आज सुबह अपनी दीदी को उसके छोड़ने के लिए गदगांव गए थे। दीदी को वहां छोड़कर दोनों बाइक से वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में जामजोर के पिलारी नहर के पास खरसिया से रायगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वाहन का पहिया बुद्धेश्वर के उपर चढ़ने से उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए और मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं उस रूपेश के पैर व शरीर में गंभीर चोट पहुंचा। घटना को अंजाम देकर ट्रेलर चालक वहां से भाग गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। तब तत्काल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए व घायल को ईलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।