सुबह-सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों को गोलियों से भून डाला, तीन सगे भाइयों की मौत

सुबह-सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों को गोलियों से भून डाला, तीन सगे भाइयों की मौत

बक्सर। अपराधियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को शनिवार की सुबह गोलियों से भून डाला। इसमें तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित अहियापुर गांव में हुई। वारदात के बाद इलाके सनसनी मच गई। आक्रोशित लोगों ने ट्रक लगाकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई है। मरने वालों की पहचान विनोद सिंह यादव, सुनील सिंह यादव और वीरेंद्र सिंह यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक अहियापुर गांव के विनोद सिंह यादव और सुनील सिंह यादव का शुक्रवार को गांव के ही कुछ लोगों से गिट्टी-बालू के व्यवसाय को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद आज सुबह लगभग 5 बजे नहर के पास तीनों टहल रहे थे। इसी बीच कार से कुछ अपराधी आए और गोलीबारी करने लगे। इसमें तीनों भाइयों की गोली मार दी। इन्हें बचाने आए परिवार के अन्य सदस्यों को भी गोली मार दी। इस घटना में विनोद सिंह यादव और सुनील सिंह यादव की मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र सिंह यादव, पुंज सिंह यादव समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल कोचस स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बनारस रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान वीरेंद्र सिंह यादव की भी मौत हो गई है। प्रशासन ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। एक अन्य घायल पुंज सिंह यादव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।