सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार, ₹10,090 नगद और मोबाइल जब्त

सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार, ₹10,090 नगद और मोबाइल जब्त

दुर्ग। जिले के पाटन थाना क्षेत्र में पुलिस ने सट्टा लिखने वाले आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ₹10,090 नगद, एक मोबाइल फोन और सट्टा-पट्टी/लेखा संबंधी कागजात जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोबाइल के जरिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सट्टा संचालन कर रहा था।

पाटन पुलिस को 30 जनवरी 2026 की रात पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 09 पाटन में सट्टा लिखा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और मौके से आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विरेंद्र देवांगन (48 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 09 पाटन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 46/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 5, 6(क), 7(ख) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।