ब्याज के पैसे की लेन देन को लेकर में हत्या, दुर्ग पुलिस ने 10 आरोपी को भेजा रिमांड पर

दुर्ग। ब्याज के पैसे की लेन देन को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1),331(8),111(बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को रिमांड पर भेज दिया गया है। मामला थाना सिटी कोतवाली दुर्ग का है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थिया वी. रानी सोनी उम्र 46 वर्ष निवासी शीतला नगर ने थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका पति वेदुरवाडा संतोष आचारी सोना चादी एवं ब्याज पर रुपए देने का काम करता था। दादू सोनी को उसके पति ने कुछ रुपए दिए थे, जो काफी दिनों से वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था।

विगत 7 नवंबर को वेदुरवाडा संतोष आचारी ने पत्नी को फोन कर बताया कि दादू सोनी से पैसा मांगने पर उसका लड़का अपने दोस्तों के साथ विवाद हो गया है। अलगे दिन सुबह करीब 7 बजे अस्पताल से पत्नी को सूचना मिली की पति संतोष आचारी की हत्या हो गई है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। आरोपियों की पतासाजी के दौरान दादू सोनी एवं अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी दादू सोनी ने बताया कि वी. संतोष आचारी से पैसे की लेन देन की बात को लेकर काफी दिनों से उसके साथ विवाद चल रहा था। दोनों के बीच पुरानी दुश्मनी थी। 7 नवंबर को पुरानी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था।

इसी बात पर इसका पुत्र तरूण सोनी काफी गुस्सा होकर अपने दोस्तों के साथ संतोष आचार्य की हत्या करने की नियत से उसके घर के दरवाजा को तोड़ कर अपने अपने पास रखे डंडा तथा हाथ मुक्का से मारपीट की। अचेत होने से मरा हुआ समझ कर सभी वहां से भाग गये। पुलिस ने आरोपियों से घटना प्रयुक्त सामग्री जब्त करते हुए सभी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेज दिया है। काेतवाली पुलिस ने हत्या के आरोप में चैत्रराम सोनी उर्फ दादू निवासी ब्राम्हण पारा, मनीष सोनी सदर बाजार, तरूण सोनी सदर बाजार, शिवा सोनी गौरी पारा दुर्ग, अनिल कुमार यादव वार्ड 5, हीरा सोनी सदर बाजार, अमन उर्फ टिकेन्द्र तिवारी वार्ड 6, राहुल ढीमर निवासी ढीमर पारा, घनश्याम ढीमर, योगेश ठाकुर निवासी आपापुरा दुर्ग को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. चैत्रराम सोनी उर्फ दादू साकिन ब्राम्हण पारा, दुर्ग
2. मनीष सोनी, सदर बाजार दुर्ग
3. तरूण सोनी सदर बाजार, दुर्ग
4. शिवा सोनी, गौरी पारा दुर्ग
5. अनिल कुमार यादव वार्ड न0 5 दुर्ग
6. हीरा सोनी, सदर बाजार दुर्ग
7. अमन उर्फ टिकेन्द्र तिवारी, वार्ड न0 6 दुर्ग
8. राहुल ढीमर, ढीमर पारा, दुर्ग
9. घनश्याम ढीमर, दुर्ग
10. योगेश ठाकुर, आपापुरा दुर्ग