बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान: आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी

बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान: आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी

पटना। बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और सौगात देते हुए आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने आशा का मानदेय 3000 और ममता का 600 रुपये कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।