VIDEO दुर्ग में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला शुखबू बेगम को छुड़ाने पहुंचा उसका मंगेतर, कहा-वह भारतीय है

दुर्ग एसपी और आईजी से लगाई न्याय की गुहार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। गत दिनों मोहन नगर थाना क्षेत्र में पकड़ी गई दो बांग्लादेशी महिलाओं में से एक का मंगेतर उसे भारतीय बताते हुए छुड़ाने के लिए दुर्ग पहुंचा है। उसने दुर्ग पुलिस अधीक्षक और आईजी से गुहार लगाते उसे छोड़ने की मांग की है। वहीं दुर्ग पुलिस का कहना है कि महिलाओं ने भारत आने के लिए फर्जी शादी की और जाली आधार कार्ड बनवाए। पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की है। पुलिस ने पूरे दस्तावेज चेक किए हैं। खुशबू खान बांग्लादेशी है, इसलिए उसके खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार विगत 22 मई को दुर्ग पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ करते हुए मोहन नगर थाना क्षेत्र से दो बांग्लादेशी महिला सनाया नूर उर्फ सपना शर्मा निवासी दीनाजपुर, बाग्लादेश और खुशबू बेगम उर्फ खुशबू उर्फ रानी पासवान निवासी दीनाजपुर बाग्लादेश को गिरफ्तार किया था। दोनों बाग्लादेशी महिलाओ के विरूद्ध बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से भारत में निवासरत होकर बाग्लादेशी नागरिक की मूल पहचान को छिपाते हुए एवं स्वयं को भारतीय नागरिक सिद्ध करने के उदेश्य से छलपूर्वक फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनका दुरूपयोग करना अपराध धारा 318(4), 319(2), 336(3), 3(5) बीएनएस, 14 विदेशी विषयक अधि. 1946, 12 पासपोर्ट अधि. 1967 एवं 3 पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधि. 1920 का घटित पाये जाने से थाना मोहन नगर में अपराध कमांक 219/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। बाग्लादेशी महिला रानी पासवान उर्फ खुशबू से पूछताछ पर उसका नाम खुशबू बेगम पिता जेर मोहम्मद निवासी जोबरहाट जिला दिनाजपुर बाग्लादेश का मूल निवासी होना पाया गया। साथ ही उसके द्वारा लगभग 15 वर्ष पूर्व अवैध रूप से बिना वैध दस्तावेज के बाग्लादेश से भारत में प्रवेश कर रहना पाया गया। इस दौरान उसके द्वारा उत्तरीदीनाजपुर पश्चिम बंगाल एवं आसनसोल जिला वर्धमान, पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जन्म तिथि एवं स्वयं को मूल निवासी होना बताते हुए फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर आधार कार्ड तैयार किया जाना पाया गया।

रानी पासवान उर्फ खुशबू बेगम को छुड़ाने उसका मंगेतर विशाल कुमार चौधरी दुर्ग पहुंचा हुआ है। विशाल चौधरी ने दावा किया है कि खुशबू बेगम भारत की रहने वाली है, वह बांग्लादेशी नहीं है। महिला का केस लड़ रहे वकील ने भी दावा किया है कि वह बांग्लादेशी नहीं है। इसे लेकर यूएन तक पुलिस की शिकायत की गई है। मंगेतर विशाल कुमार चौधरी ने राजदूत, यूएन हाउस 55 जोसेफ स्टेंथ लेन, लोधी स्टेट नई दिल्ली में पत्र लिखकर शिकायत भी की है। उसने दुर्ग एसपी और आईजी से भी इस मामले की शिकायत करते हुए कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई है। विशाल कुमार चौधरी ने दुर्ग एसपी को लिखे पत्र में बताया कि खुशबू उर्फ रानी दिनाजपुर यूडी (उत्तर दिनाजपुर) की रहने वाली है। यह हिस्सा भारत देश का अंग है। इस आधार पर खुशबू भी भारतीय हुई। उसके माता पिता अभी भी वहीं रह रहे हैं। खुशबू की पढ़ाई भी दिनाजपुर में हुई है। उसने कहा कि दुर्ग पुलिस ने दिनाजपुर पुलिस से यह पता करवाया था कि खुशबू वहीं की रहने वाली है और वहीं पली बढ़ी हैं। इसके बाद भी उन्होंने उसे बांग्लादेशी करार दे दिया और उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम 1946 कै तहत मामला दर्ज किया।