साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: 22 म्यूल अकाउंट, ₹10.67 लाख ट्रांजैक्शन, दुर्ग-भिलाई के 16 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: 22 म्यूल अकाउंट, ₹10.67 लाख ट्रांजैक्शन, दुर्ग-भिलाई के 16 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। मोहन नगर थाना पुलिस ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) से प्राप्त सूचना के आधार पर दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ठगी की रकम 22 बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर की जा रही थी। जांच में ₹10,67,665/- की साइबर ठगी का लेन-देन सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय द्वारा संचालित I4C के अंतर्गत “समन्वय पोर्टल” से मोहन नगर थाना को जानकारी मिली थी कि थाना क्षेत्र से जुड़े कई बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध से अर्जित राशि के लेन-देन में किया जा रहा है।

विवेचना के दौरान यह प्रमाणित हुआ कि जिन 22 बैंक खातों से रकम ट्रांसफर हुई, वे खाताधारकों द्वारा जानबूझकर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए गए थे। ऐसे खाते आमतौर पर म्यूल अकाउंट कहलाते हैं, जिनका उपयोग ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर करने में किया जाता है।

मामले में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 593/2025 दर्ज कर धारा 317(2), 317(4), 318(4), 111(3), 61 BNS के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश और विवेचना जारी है।

जप्त सामग्री

पुलिस ने कार्रवाई में संबंधित 22 बैंक खातों का विवरण और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं।

आरोपी का विवरण :

1. वरुण यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी नेहरू नगर, कोहका

2. रितेश सोनी, उम्र 32 वर्ष, निवासी कचना रोड, उतई

3. निखिल खत्री, उम्र 22 वर्ष, निवासी वैशाली नगर, दुर्ग

4. मनीष साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी आजाद चौक, सुपेला

5. राहुल यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी शक्ति नगर, सुपेला

6. पंकज वर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड–01, दुर्ग

7. अंकुर सोनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, उतई

8. शशांक सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, उतई

9. राजू सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड–11, दुर्ग

10. राहुल कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड–01, दुर्ग

11. उज्जवल सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड–01, दुर्ग

12. दीपक टंडन, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड–53, दुर्ग

13. बबलू बलाई, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कोमा, उतई

14. रामकुमार राठौर, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड–34, दुर्ग

15. राकेश सेन, उम्र 58 वर्ष, निवासी इंदिरा मार्केट, दुर्ग

16. राम डंडे, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुम्हारी, दुर्ग