खाई में गिरी बस, 3 महिला सहित पांच लोगों की मौत, कई यात्री घायल

खाई में गिरी बस, 3 महिला सहित पांच लोगों की मौत, कई यात्री घायल

मंडी। यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं करीब 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में मसेरन के पास तरांगला में यात्रियों से भरी हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर नीचे खेतों में जा गिरी।मृतकों में तीन महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं। घायलों काे सरकाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।