भेड़ एवं नगदी की झपटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, पुलिस ने निकाला जुलूस

भेड़ एवं नगदी की झपटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार,  पुलिस ने निकाला जुलूस

भिलाई। थाना कुम्हारी क्षेत्र में भेड़ और नगदी की झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी की भेड़ और घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर ली है।

मामला 22 फरवरी 2026 का है। अहिवारा निवासी मोहम्मद अशरफ उर्फ सुल्तान कुरैशी ग्राम अकोला कपासबाड़ी से एक भेड़ खरीदकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। शाम करीब 6 बजकर 15 मिनट पर केडिया नाला के आगे पंचदेवरी तिराहा के कच्चे मार्ग पर काले रंग की स्कूटी सवार तीन युवकों ने उनका पीछा किया और झपटमारी कर एक भेड़ व 5 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए।

रिपोर्ट के आधार पर थाना कुम्हारी में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजू बेलदार, निवासी बेलदारपारा कुम्हारी और राकेश सोरी, निवासी रामनगर कुम्हारी हैं। दोनों की उम्र 23 वर्ष है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने जब्त भेड़ और स्कूटी वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।