महिला सहित 6 फरार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा

भिलाई। फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुपेला पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 6 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 पुरुष और 1 महिला आरोपी शामिल हैं। सभी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुपेला थाना पुलिस ने लगातार निगरानी, मुखबिर सूचना और टीम समन्वय के आधार पर यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों में विनोद बघेल, उम्र 45 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती सुपेला, फुलचंद देशलहरे उर्फ बिट्टू उम्र 24 वर्ष, विशाल तांडी उर्फ गुड्डू उम्र 22 वर्ष, अवतार सिंह उर्फ खत्तर उर्फ बन्नी उम्र 22 वर्ष, राजा खरे उम्र 30 वर्ष, निवासी सुपेला और ईशा उर्फ इश्वरी खोब्रागढ़े, उम्र 38 वर्ष, निवासी नेहरू नगर सुपेला शामिल हैं। इन सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों में न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था, लेकिन ये लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे और फरार चल रहे थे।


