दुर्ग-भिलाई में गोगो पेपर–हुक्का नेटवर्क’ का भंडाफोड़, पान ठेले और डेली नीड्स दुकानों पर छापे, 17 आरोपी पकड़े गए, लाखों का माल जब्त

दुर्ग-भिलाई में गोगो पेपर–हुक्का नेटवर्क’ का भंडाफोड़, पान ठेले और डेली नीड्स दुकानों पर छापे, 17 आरोपी पकड़े गए, लाखों का माल जब्त

दुर्ग। युवाओं में तेजी से बढ़ रहे नशे के प्रचलन पर लगाम कसने के लिए दुर्ग पुलिस ने बड़ी और समन्वित कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष अभियान चलाते हुए 35 से अधिक पुलिस टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में एक साथ रेड कार्रवाई की। इस दौरान ‘गोगो/रोलिंग पेपर’, हुक्का फ्लेवर, चिलम और प्रतिबंधित जर्दायुक्त पान मसाला के अवैध नेटवर्क का खुलासा हुआ।

पुलिस जांच में सामने आया कि शहर के कई पान ठेले, गुमटियां और डेली नीड्स की दुकानों पर गांजा सेवन में उपयोग होने वाले गोगो/रोलिंग पेपर और अन्य नशीली सामग्री खुलेआम बेची जा रही थी। यह गतिविधियां खासतौर पर शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास पाई गईं, जो युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए गंभीर खतरा मानी जा रही हैं।

संयुक्त पुलिस टीमों ने नियमानुसार तलाशी लेकर करीब 02 लाख रुपये मूल्य की भारी मात्रा में नशीली सामग्री जप्त की। इसमें गोगो/रोलिंग पेपर, हुक्का फ्लेवर, चिलम और प्रतिबंधित जर्दायुक्त पान मसाला शामिल है। कार्रवाई के दौरान COTPA Act के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानों और ठेला संचालकों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत इस्तगासा पेश कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

यह रेड कार्रवाई मोहन नगर क्षेत्र की 8 दुकानों, स्मृतिनगर की 5 दुकानों, नेवई की 2 दुकानों और दुर्ग क्षेत्र की 1 दुकान पर की गई। इस मामले में कुल 17 आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जप्त सामग्री की सप्लाई चेन यानी बैकवर्ड लिंकज की जांच की जा रही है। जिन लोगों के माध्यम से यह नशीला सामान दुकानों तक पहुंच रहा था, उनके खिलाफ भी आगामी दिनों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे अभियान में सभी सीएसपी और एसडीओपी के नेतृत्व में दुर्ग एसीसीयू की टीम तथा थाना मोहन नगर, स्मृतिनगर, नेवई और दुर्ग क्षेत्र की पुलिस टीमों ने आपसी समन्वय के साथ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की, जिसे वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहनीय बताया।

आरोपी का विवरण :

1. अभिनंदन सिंह, उम्र 30 वर्ष, प्रगति नगर

2. सौरभ गहलोत, उम्र 25 वर्ष, आदर्श नगर कैम्प-1, छावनी (माँ शक्ति डेली नीड्स, रिसाली)

3. चित्रांश साहू उर्फ सोनू, उम्र 23 वर्ष, रुआबांधा बस्ती, मिलाई (अमृत तुल्य चाय, रिसाली)

4. विजेश बारवे, उम्र 44 वर्ष, मुखर्जी नगर, सिकोला भाठा, मोहन नगर (वेलकम पान पैलेस)

5. देवेन्द्र भोसले, उम्र 20 वर्ष, सिकोला भाठा, दुर्ग (सुनील पान)

6. शंकर लाल बंछोर, उम्र 65 वर्ष, संतराबाड़ी, मोहन नगर (बंछोर चाय पान जनरल)

7. संजय कुमार बडानी, उम्र 48 वर्ष, संताराबाड़ी, दुर्ग (संजय पान मसाला)

8. लोकेश कुमार साहू, उम्र 35 वर्ष, उरला, मोहन नगर (श्री गणेश किराना)

9. कुशाल प्रजापति, उम्र 30 वर्ष, तितुरडीह, नयापारा, मोहन नगर (बनारसी पान भंडार)

10. अर्जुन यादव, उम्र 46 वर्ष, सिकोला भाठा, मोहन नगर (यादव होटल)

11. राजकुमार महोबिया, उम्र 39 वर्ष, लुचकी पारा, दुर्ग (अजय पान पैलेस)

12. राजेश कुमार द्विवेदी, उम्र 57 वर्ष, पांच रास्ता, सुपेला (फायर पान पैलेस एवं डेली नीड्स, स्मृतिनगर)

13. मनोज कुमार चौहान, मॉडल टाउन, स्मृतिनगर (पार्वती किराना स्टोर्स)

14. त्रिवेणी साहू, उम्र 50 वर्ष, जुनवानी, स्मृतिनगर (पान ठेला, जुनवानी बस्ती)

15. लक्की चंदानी, उम्र 43 वर्ष, कादम्बरी नगर, मोहन नगर (शीतल डेली नीड्स, स्मृतिनगर)

16. भगवान साहू, हाउसिंग बोर्ड (गणेश पान दुकान, मॉल चौक, स्मृतिनगर/मिलाई)

17. विमल जसवानी, उम्र 23 वर्ष, सिंधी कॉलोनी, दुर्ग (कला प्रोविजन स्टोर्स, इंदिरा मार्केट)