अंजोरा बायपास रोड पर वाहन से नकदी चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले के पुलगांव थाना अंतर्गत पुलिस चौकी अंजोरा क्षेत्र में वाहन से नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकद राशि और घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 18 मार्च 2025 को प्रार्थी ने चौकी अंजोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 08 मार्च 2025 की रात करीब 08 बजे अंजोरा बायपास रोड पर खड़े उनके वाहन से अज्ञात आरोपियों ने नकदी चोरी कर ली थी।
मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 89/2025 के तहत धारा 303(2), 317(2), 305 BNS में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा
विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेहियों की पहचान कर 03 फरवरी 2026 को 02 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की नकद राशि और एक वाहन जब्त किया।
गिरफ्तार आरोपी
भैरव साहू (23 वर्ष) निवासी खालसा, थाना गुंडरदेही, जिला बालोद
राहुल ठाकुर (33 वर्ष) निवासी ग्राम सिरसिदा, मंझा टेकरी के पास, थाना नंदिनी, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री
चोरी की गई नकद राशि और एक वाहन
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
