5.5 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और नगदी जब्त

5.5 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और नगदी जब्त

भिलाई। नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुरानी भिलाई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 5.518 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा, नगदी, मोबाइल फोन और एक स्कूटी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवाला शिवधाम के पास स्थित खाली मैदान में दो व्यक्ति स्कूटी क्रमांक सीजी 07 सीटी 3666 में गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदेहियों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास रखी सफेद रंग की बोरी से पॉलीथिन पैकेट में कुल 5.518 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 79 हजार 100 रुपये बताई गई है। इसके अलावा गांजा बिक्री से प्राप्त 4,200 रुपये नगद, एक कीपैड मोबाइल, एक ओप्पो रेनो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान रोहित देवांगन (23 वर्ष) एवं दश पासवान (18 वर्ष) निवासी नदगईया पारा, खुर्सीपार, जिला दुर्ग के रूप में की है। आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 317/2026 के तहत धारा 20(ख) एवं 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।